देहरादून
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग के लिए पूरे देश वासियों को बधाई दी है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि वाकई हिंदुस्तान का नाम पूरे विश्व में रोशन हुआ है। अंतरिक्ष पर भारत ने अपना लोहा मनवाया है। यह बहुत गौरवान्वित और भारतवासियों को नई उमंग, उत्साह से भरपूर करने वाला पल है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित इसरो के सभी वैज्ञानिकों का आभार प्रकट करना चाहता हूं।
