देहरादून। महापौर सौरभ थपलियाल ने आज नगर निगम देहरादून के अंतर्गत वार्ड संख्या-99 में विकास कार्यों को गति देते हुए आशीर्वाद सैनिटरी, पेंट्स एवं हार्डवेयर, गुरुनानक रोड से नाग मंदिर तक सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस सड़क के निर्माण एवं मरम्मत से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। यह कार्य क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
महापौर ने क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सौरभ नौटियाल, स्थानीय पार्षद राहुल कुमार, खेमराज उनियाल, मोनू चौहान, शुभम रावत, विनोद खंडूरी, सुरेश जुयाल, संजय सिंधवाल सहित अनेक स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
