देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजुरिया ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने निदेशक से वन एवं पर्यावरण संरक्षण, वन अधिकारियों के प्रशिक्षण तथा वनों के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अकादमी की गतिविधियों और वन संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी ली।
वहीं, निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजुरिया ने राज्यपाल को अकादमी की वर्तमान प्रशिक्षण गतिविधियों, संचालित कार्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।
